पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का आकस्मिक निधन
करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज विधानसभा की पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। अभी बीते 23 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया का निधन हो गया था। उसे बरगदी कोट परिवार और कर्नलगंज की जनता अभी भूल भी नहीं पाई थी। इसी बीच बीती रात्रि में पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह के निधन की खबर से कोहराम मच गया। बृज कुंवरि सिंह 2012 में बसपा से विधायक चुनी गईं थी। जो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थी। पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात अंतिम सांस लिया। उनके निधन की खबर पर बरगदी कोट परिवार में लोगों का तांता लग गया है।
Death की और खबरें
ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ सिंह पर 'संसद को गुमराह' करने के विपक्ष के आरोपो...
1 hour ago
तारिक़ रहमान के दौरे पर चीन ने बांग्लादेश को क्या देने का किया है वादा
1 hour ago
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामलाः चंपत राय का इस्तीफ़ा, कौन से सवाल हैं...
3 hours ago