Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी का ऐलान कर दिया है. ये कमेटी राज्य में चुनाव प्रचार अभियान संभालेगी. कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने रमेश चेन्निथला को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और शशि थरूर को उपाध्यक्ष बनाया है.  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इस संबंध में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होती है. कैंपेन कमेटी में कौन-कौन शामिल? कांग्रेस पार्टी ने रमेश चेन्निथला को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से चार बार लोकसभा सांसद रहे शशि थरूर को उपाध्यक्ष और शफी परमबिल को संजोयक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, हिबी इडेन, रोजी एम. जॉन, सीआर महेश, मैथ्यू कुजहलनदन, राम्या हरिदास, एम. लिजू और दिप्ति मैरी वरगीज को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है. मैनिफेस्टो कमेटी में कौन-कौन शामिल? वहीं, कांग्रेस पार्टी ने बेनी बेहानन को मैनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही कोडिक्कुन्निल सुरेश को उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा, डीन कुरियाकोस और अधिवक्ता जेबी माथर को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है. शशि थरूर और कांग्रेस में खटास को लेकर मचा था बवाल केरल में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच हाल ही में खटास को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था. कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी की कई अहम बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे. बैठकों में उनकी गैर-हाजिरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उनके और पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. हालांकि, शशि थरूर ने इन सभी अटकलों पर सिरे से खारिज करते हुए इन पर विराम लगा दिया. एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi