Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

10 साल पुरानी रंजिश और सरेआम खूनी खेल, लाश पर पैर रखकर पुलिस के आने का इंतजार करता रहा था हत्यारा

कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक शांत से गांव में सोमवार (2 फरवरी, 2026) की शाम एक दशक पुरानी निजी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां 49 वर्षीय बसप्पा होसमनी की माचेती (धारदार हथियार) से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेलगावी के इस सनसनीखेज मर्डर का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय इरय्या संगय्या मठापति है, जिसे बेलगावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात सावादट्टी तालुक के हूलिकट्टी गांव में सोमवार (2 फरवरी, 2026) की शाम हुई, लेकिन इस खून की कहानी आज की नहीं, बल्कि इसकी जड़ें करीब 10 साल पुरानी हैं.

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब एक दशक पहले, बसप्पा होसमनी कथित तौर पर आरोपी की मां को लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर चला गया था. उस वक्त आरोपी की उम्र महज 18 साल थी. यह घटना उसके जेहन में जहर की तरह बैठ गई. हाल ही में, होसमनी उस महिला को कोल्हापुर में छोड़कर वापस गांव लौटा था. पुलिस का मानना है कि यही वापसी उसके लिए आखिरी साबित हुई.

माचेती के हमले से मौके पर होसमनी की मौत

आरोपी इरय्या मठापति, जो सालों से इस अपमान और गुस्से को भीतर दबाए बैठा था, ने मौका देखते ही होसमनी पर माचेती से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में होसमनी को कई घातक चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी ने हत्या कर खुद पुलिस की दी थी सूचना

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस को सूचना देकर मौके पर ही खड़ा रहा. लाश पर पैर रखकर कुछ यूं मानो उसे अपने किए पर कोई पछतावा ही न हो. फिलहाल, मामले में सवादत्ती पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. ऐसे में सवाल यही है, क्या बदले की आग वाकई इंसान को इंसान नहीं रहने देती?

स्रोत: ABP Hindi