Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने घोषणा की है कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा है, "इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी." पाकिस्तान की सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई रिपोर्ट्स चल रही थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने की इजाज़त न देने पर विचार किया जा रहा है. बीते हफ़्ते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ मीटिंग के बाद कहा था कि 'प्रधानमंत्री ने सभी ऑप्शन पर विचार करके मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है.' बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने आईसीसी के फ़ैसले को 'ग़लत' बताया था और इसे डबल स्टैंडर्ड बताया था. उन्होंने कहा था, "बांग्लादेश पर भी वही नियम लागू होना चाहिए जो किसी और पर लागू होता है. अगर कोई देश सुरक्षा कारणों से किसी देश में खेलने से मना करता है, तो बांग्लादेश को भी यह अधिकार होना चाहिए." उन्होंने कहा, "इस स्थिति में सरकार अब वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका में एक टीम भेजने का फ़ैसला करेगी और अगर बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं हुआ, तो आईसीसी चाहे तो 22वीं टीम जोड़ सकती है." जब मोहसिन नक़वी से पूछा गया कि, "अगर पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलता है तो 'प्लान B' क्या है?", तो उन्होंने जवाब दिया था, "पहले फ़ैसला होने दो, हमारे पास प्लान ए, बी, सी और डी हैं." मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. पाकिस्तान की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर काफ़ी बयान आ रहे हैं. क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस फ़ैसले पर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, "अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप में जाता है लेकिन भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी की प्रतिक्रिया देखना बहुत दिलचस्प होगा. मुझे इसकी क़ानूनी स्थिति नहीं पता, और न ही यह कि पिछले उदाहरणों के आधार पर यह मामला कैसे निपटेगा. लेकिन मुझे हैरानी नहीं होगी अगर आईसीसी प्रसारणकर्ता के नुक़सान की भरपाई पाकिस्तान के आईसीसी रेवेन्यू शेयर से करने को कह दे. और वैसे अगर फ़ाइनल ही भारत–पाकिस्तान का हो तो क्या होगा?" वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक्स पर लिखा, "बड़ी ख़बर: पाकिस्तान ने कहा है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलेगा. मेरी नज़र में इसके लिए पाकिस्तान के ख़िलाफ़ आईसीसी को कार्रवाई करनी चाहिए. बांग्लादेश के पास नाख़ुश होने की कुछ वजहें थीं, लेकिन पाकिस्तान ने पहले ही हाइब्रिड मॉडल पर सहमति दे दी थी. अब पीछे हटने की कोई वजह नहीं है." टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का 8 बार आमना-सामना हुआ है. पाकिस्तान को एक मुक़ाबले में जीत मिली है और बाक़ी सात मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 8 बार मुक़ाबला हुआ है. इन सभी आठ मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi