Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज

बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए, दूध के दाम बढ़ाने को लेकर घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने दूध को 8 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है. लगता है कि हार का हिसाब अब जनता की जेब से वसूला जा रहा है. कहां हैं वो आंदोलनजीवी?  गिरिराज सिंह ने कर्नाटक एमएलसी चुनाव में मिली कांग्रेस को हार को लेकर भी इस पोस्ट में कटाक्ष किया है. 28 सीटों में से कांग्रेस महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और यूपी से सिर्फ एक ही सीट जीत सकी है.  कर्नाटक की सरकार ने दूध पर बढ़ाए 8 रुपये हाल ही में गुरुवार को कर्नाटक के राज्य मंत्रिमंडल ने नंदिनी दूध के आधार मूल्य में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यह फैसला 1 नवंबर से लागू होगा. सरकार ने भीषण सूखे की मार झेल रहे किसानों के हितों की रक्षा का हवाला दिया है. कैबिनेट मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने इसे सही ठहराया है.  सूखे के चलते दूध की आपूर्ति में आई कमी उन्होंने आगे कहा है कि ये दरें अभी भी अन्य राज्यों में लागू दरों के दायरे में ही हैं. तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सहकारी संघ के दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर है. अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से राज्यों के किसान प्रभावित हो रहे हैं. इस साल सूखे के कारण दूध की आपूर्ति में 10 लाख लीटर की कमी आई है.  सहकारिता मंत्री लक्ष्ण सावदी ने कहा कि सरकार ने इस बात पर विचार किया है कि यदि दरें नहीं बढ़ाई गईं, तो डेयरी किसान दूसरे राज्यों को दूध की आपूर्ति कर सकते हैं. इससे कर्नाटक में दूध की कमी हो सकती है. तय किए गए फॉर्मूलों के मुताबिक, सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बढ़ाई गई राशि में से 7 रुपये किसानों को मिलें. 1 रुपया राज्य के दुग्ध संघों को जाए.  किसानों को 47 रुपये मिलेंगे, वहीं दुग्ध संघों को प्रति लीटर 1 रुपया ही मिलेगा.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi