कोलकाता में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कम से कम 35 लोग घायल हो गए. जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. घायलों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. आपदा प्रबंधन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार (17 अक्टूबर) को कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस भगदड़ की घटना के बारे में जानकर बहुत हैरानी और दुख हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें. TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तरी कोलकाता के चोर बागान पूजा में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज ले जाने का काम चल रहा है. यह घटना कैसे या क्यों हुई, इस पर बाद में बात की जा सकती है, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है. हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं; हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं. अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए. हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी भी राहत और बचाव कार्य किए जाने की जरूरत है. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. पूजा के समय यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.' भगदड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अस्पतालों में घायलों से मिलने जाएंगे. इससे पहले उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. এইমাত্র চোরবাগান সর্বজনীন দুর্গাপুজো মণ্ডপে পদপিষ্ট হয়ে একাধিক মানুষের হতাহতের অত্যন্ত দুঃখজনক খবর পেয়েছি। এই বিষয়ে মুখ্যমন্ত্রী শ্রী শুভেন্দু অধিকারী মহাশয়ের সঙ্গে কথা হয়েছে। এই মর্মান্তিক দুর্ঘটনায় যাঁরা প্রাণ হারিয়েছেন, তাঁদের আত্মার শান্তি কামনা করি এবং শোকসন্তপ্ত পরিবারের সদস্যদের প্রতি গভীর সমবেদনা জানাই। আহতদের সর্বোত্তম চিকিৎসার ব্যবস্থা করছে প্রশাসন। পশ্চিমবঙ্গে আগামীকালের আমার সমস্ত কর্মসূচি স্থগিত করে আহতদের সঙ্গে হাসপাতালে দেখা করতে যাব। মা দুর্গার কাছে প্রার্থনা করি, সমস্ত আহত ব্যক্তি যেন দ্রুত সুস্থ হয়ে ওঠেন।
स्रोत: ABP Hindi