Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके और AISF की अध्यक्ष नेहा बोरा के समर्थन में अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर उतर आए हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस को सीधे तौर पर लताड़ लगाई है.  थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि दिल्ली पुलिस, सार्वजनिक सड़क पर तिरंगा लेकर चलना किसी तरह का क्राइम नहीं है. आपको देश को स्पष्टीकरण देना होगा.  थरूर से पहले ममता बनर्जी, और एमके स्टालिन ने भी दोनों की तुरंत रिहाई की मांग की है. इधर, दिल्ली पुलिस की तरफ से फिलहाल किसी तरह के सफाई नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक बताया भी नहीं गया है कि दीपके और बोरा को कहा ले जाया गया है.  थरूर ने सीजेपी के जिस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, उसके मुताबिक, दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को किसी अज्ञात जगह पर ले गई है. हमारा उससे संपर्क टूट गया है. उसे वकीलों से बात नहीं करने दी जा रही है.  सीजेपी बोली- सरकार आतंकवादियों की तरह बर्ताव क्यों कर रही?  सीजेपी ने बताया है कि यह सरकार युवाओं के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों कर रही है? हम भारत के समान नागरिक हैं और हमें संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकार और सुरक्षा पाने का हक है. पोस्ट में सीजेपी ने पूछा है कि दिल्ली पुलिस आप अभिजीत को कहां ले गए हैं? आपको हमें जवाब देना होगा. अभिजीत तो बस अपने हाथ में तिरंगा लेकर घर से बाहर निकल रहा था. तिरंगा लेकर चलना कोई अपराध कैसे हो सकता है? कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है?  इधर, पूरी कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस के एडिशनल DCP राजीव रंजन ने कहा है कि इस मामले में किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है. हमें किसी विशिष्ट व्यक्तियों की सूची के संबंध में कोई सूचना नहीं है. एक स्थापित ध्वज संहिता है. यह अनिवार्य करती है कि राष्ट्रीय ध्वज को अत्यंत सम्मान के साथ फहराया जाए. उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता में निर्धारित सभी नियम आधिकारिक रूप से अधिसूचित है. सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं. अभी कुछ समय पहले ही हमने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक को ध्वज फहराते समय बरती जाने वाली सावधानियों का उल्लेख किया गया है.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi