Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

'लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों-देशभक्तों के बीच', रिजिजू ने प्रकाश राज- भूषण पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दो वीडियो शेयर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा है. एक वीडियो में प्रकाश राज हैं, तो दूसरे वीडियो में देश के सीनियर वकील प्रशांत भूषण हैं.  रिजिजू ने सवाल उठाते हुए कहा है कि यह दिमागी नक्सल लोग भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो, जिसमें प्रशांत भूषण नजर आ रहे, तो उस पर रिजिजू ने कहा है कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रकाश राज से जब पूछा कि आप लोगों पर आरोप लगता है कि जो पुलिस महिलाकर्मी हैं, उन्हें तंग कर रहे हैं. तो इस पर प्रकाश राज अपनी स्टाइल में हंसी हंसते हु The battle line has been drawn. It is Dimagi Naxals Vs Patriotic Indians. Between those who believe in the Constitution of India Vs Anarchists. अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं। https://t.co/UZQzpDEmDW कश्मीर को अलग करने की बात करते नजर आ रहे भूषण वहीं, प्रशांत भूषण के एक 2011 के वीडियो में जम्मू-कश्मीर की बात करते हुए कह रहे हैं, कि वहां हालात वहां सामान्य करना चाहिए. आर्मी को वहां से हटाना चाहिए. आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट को खत्म करना चाहिए. और कोशिश ये करना चाहिए, कि वहां की जनता हमारे साथ आए. अगर उसके बाद भी वहां की जनता हमारे साथ नहीं है, अगर वहां की जनता यह चाहती है, कि हम अलग होना चाहते हैं, तो मेरी राय यही है, उनको अलग कर देना चाहिए. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- शासन व्यवस्था बदले वहीं, 2026 यानी आज के एक वीडियो में प्रशांत भूषण ने कहा है कि हम चाहते हैं, शासन व्यवस्था बदले और हम व्यवस्था परिवर्तन कराकर रहेंगे. यह वीडियो तबका है, जब गुरुवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, एक्टर प्रकाश राज, नेहा बोरा और प्रशांत भूषण ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की.  इस दौरान नेहा जब प्रेस को संबोधित कर रही थीं, तब वहां कुछ मौजूद लोगों ने बंद करो, और दफा हो जाओ के नारे लगाए. यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई थी.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi