Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान की यूएई को नसीहत- 'ग़ज़ा के कसाई' की मेज़बानी से नहीं होगा फ़ायदा

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की मेजबानी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आलोचना की है. रेज़ाई ने अरबी भाषा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बिना यूएई का नाम लिए लिखा, "जिस तरह अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी से आपको सुरक्षा नहीं मिली, उसी तरह 'ग़ज़ा के कसाई' की मेजबानी भी अच्छे नतीजे नहीं देगी." रेज़ाई ने अपने पोस्ट में कहा, "हालिया युद्ध से सबक़ लें, युद्ध को बढ़ाना बंद करें और ईरानी द्वीपों को लेकर निराधार दावे करना बंद करें." दरअसल, यूएई ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर ईरान की आलोचना की और तीन द्वीपों पर उसके कथित कब्ज़े का मुद्दा उठाया. ईरान और यूएई के बीच इन द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद है. हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है. यह तनाव खास तौर पर ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद और बढ़ गया है. संबंधित स्टोरी: यूएई ने इसराइली पीएम नेतन्याहू के 'गोपनीय' दौरे की पुष्टि की ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने कहा है कि सरकार को इस बात के 'मजबूत संकेत' मिले हैं कि आरएएफ़ फेयरफ़र्ड की घटना में ईरान की भूमिका थी. एंडी बर्नम ने ये दावा बीबीसी से बातचीत के दौरान किया है. हालांकि, उन्होंने इस दावे के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की. दरअसल, हाल ही में ब्रिटेन के आरएएफ़ फेयरफ़र्ड एयरबेस के पास चरमपंथी हमले की साज़िश के संदेह में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया था. यह मिलिट्री बेस अमेरिका से भी जुड़ा है. इसी घटना के पीछे ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ईरान की भूमिका बताई है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बयान पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के नेता गलत दिशा में देख रहे हैं. अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पीएम बर्नम कहते हैं कि ब्रिटेन की सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि आरएएफ़ फेयरफर्ड की घटना में ईरान की भूमिका रही है. मैं ईरान के इस विश्वास की पुष्टि कर सकता हूँ कि दूसरे देशों के लिए काम करने वाले कथित आतंकवादियों को छोड़ना अपने आप में सब कुछ कह देता है. आप ग़लत जगह पर निशाना लगा रहे हैं." दरअसल, अराग़ची का इशारा था कि अभियुक्तों को ज़मानत पर क्यों छोड़ा गया है. यही सवाल बीबीसी ने भी पीएम एंडी बर्नम से पूछा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को जमानत की कड़ी शर्तों के साथ छोड़ा गया है. पीएम ने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि जब कहा जाता है कि उन्हें छोड़ दिया गया, तो इसका मतलब वैसा नहीं है, जैसा लोग सोच सकते हैं. जाहिर तौर पर उन पर सबसे कड़ी जमानत की शर्तें लागू हैं. अधिकारी इस मामले को बहुत सख्ती से संभाल रहे हैं और इस पर बहुत करीब से नजर रखी जा रही है. मैं आपको इसका भरोसा दिला सकता हूं." इमेज स्रोत, Vincenzo Nuzzolese/SOPA Images/LightRocket via Getty Images प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट में सवार भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'हीरो' बताया है. पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह कहा है कि स्मित की बहादुरी की वजह से एक बड़ी घटना को टालने में मदद मिली है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छर एक हीरो हैं. सबसे बड़े ख़तरे के सामने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत साहस और मज़बूत हौसला दिखाया." उन्होंने लिखा, "उनके साहस से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी घटना को टालने में मदद मिली. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने, नई ताक़त और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं." इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छर को 'हीरो' बताया है. वहीं, सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि स्मित अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. संबंधित स्टोरी: फ्लाईदुबई फ्लाइट: कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा क्या किया, जिन्हें इसराइली बता रहे हैं हीरो इमेज स्रोत, Smit Machchhar's LinkedIn सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने फ़्लाईदुबई में सवार भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया है. दूतावास ने बताया है कि पायलट सऊदी अरब के ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "दूतावास फ्लाईदुबई की उड़ान के बहादुर भारतीय पायलट स्मित मच्छर की सेहत पर नज़र रखे हुए है. वह उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ज़रूरी इलाज मिल रहा है." दूतावास ने बताया, "उनकी सेहत की पूरी जानकारी का इंतज़ार है, लेकिन बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है. हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे. हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम सऊदी अधिकारियों के साथ उनकी सेहत की जानकारी लेते रहेंगे. उनके इलाज के लिए हर संभव मदद करेंगे." इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छर की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'हीरो' बताया था. घटना बुधवार की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई और वहीं लैंडिंग की. कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, वो भारतीय हैं. हालांकि, कथित हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई. संबंधित स्टोरी: फ्लाईदुबई फ्लाइट: कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा क्या किया, जिन्हें इसराइली बता रहे हैं हीरो इमेज स्रोत, Tasos Katopodis/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लाईदुबई की घटना को लेकर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. ट्रंप ने बुधवार को कहा कि नेतन्याहू ने उन्हें बताया कि क्या हुआ था और विमान में सवार यात्रियों ने उड़ान को बचाने और उसे कंट्रोल में लाने की कोशिश की. ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहद हैरान करने वाली कहानी है. ऐसा लगता है कि कॉ-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद उसका दिमाग ठीक नहीं था." उन्होंने उस भारतीय पायलट की भी तारीफ की, जिस पर हमला किया गया था. ट्रंप ने उसे "हीरो" कहा. दरअसल, ये घटना बुधवार की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट बुधवार को उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब मुड़ गई और वहीं लैंडिंग की. कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, उनका नाम स्मित मच्छर है, जो भारतीय हैं. हालांकि, कथित हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें. इंडिया गठबंधन की बैठक में ये फ़ैसले लिए गए, लेकिन अखिलेश समेत कई अहम विपक्षी नेता रहे ग़ैरहाज़िर वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी संभल हिंसा: मुल्ला अफ़रोज़ मामले में सुप्रीम कोर्ट की योगी सरकार पर कड़ी टिप्पणी और 10 लाख रुपए जुर्माना चिराग पासवान बिहार सरकार को 'निकम्मा' और ख़ुद को 'शर्मिंदा' बताकर क्या हासिल करना चाहते हैं? इसराइल ने कहा, 'प्लेन क्रैश होने से बचाने वाले हीरोज़ को सैल्यूट'

स्रोत: BBC Hindi