गोंडा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चौकी के पास तीन दिन से लापता रानी बाजार निवासी 42 वर्षीय पिंटू वाल्मीकि का शव नाले में पड़ा मिला। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार पिंटू वाल्मीकि पिछले तीन दिनों से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। अचानक नाले में शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से हड़कंप
Dead body की और खबरें
📰
अयोध्या से लापता बलिया के मजदूर का संदिग्धावस्था में गोंडा में मिला शव...
2 days ago📰
शराब की दुकान के पीछे संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी...
2 days ago
करनैलगंज बस स्टैंड पर मरणासन्न अवस्था में मिला अधेड़ डॉक्टरों ने मृत कि...
1 week ago📰