दो दिन से लापता युवक का संदिग्ध अवस्था में तालाब में मिला शव कोहराम हड़कंप
गोंडा। घर से सब्जी लेने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवदयाल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवदयाल दो दिन पूर्व घर से सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
इसी बीच मंगलवार को कड़रू के पास स्थित एक तालाब में ग्रामीणों ने युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पाकर परसपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया। शव की हालत देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
Dead body की और खबरें
बालपुर पशु अस्पताल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
2 weeks ago📰
सगरा तालाब में मिला युवती का शव नहीं हो सकी पहचान
1 month ago📰
रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप जांच में जुटी पुलि...
1 month ago