गोण्डा। जिेले के इंजीनियर का दिल बाँदा में तैनात शादीशुदा महिला कंप्यूटर ऑपरेटर पर ऐसा आया कि इश्क में कोई दूरी न रही और दोनो एक होने के लिए बेताब हो गये।
दोनों ने राजधानी लखनऊ में मिलने का निर्णय लिया। सोचा होगा वहां दोनों को कोई पहचानने वाला भी नहीं होगा। पूर्व प्लानिंग के मुताबिक होटल बुक किया गया और दोनों की मुलाकात भी हुई। महिला का पति दोनो से ज्यादा सयाना निकला और उसने दोनो को रंगे हाथ पकड़ने का इंतजाम पहले ही कर दिया।
इश्क की मोहपाश में फंसै इंजीनियर प्रेम का इजहार करना शुरू किये ही थे कि दूसरी ओर महिला के पति ने अचानक धावा बोलकर दोनो को चौकाते हुए अप्रत्याशित सरप्राइज दे दिया। दोनों को होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया गया और जो प्रेम कहानी अब तक गोपनीयता संग सुरक्षित थी वो देखते ही देखते आम हो गई। इसके बाद मौके पर महिला के पति ने जमकर हंगामा काटा और दोनो की जमकर फजीेहत हुई। इस तरह से दोनो प्रेमी प्रेमिका की लम्बे समय से की गई प्लानिंग धरी की धरी रह गई और सभी किए कराए पर पानी फिर गया।
गोंडा के प्रेमी इंजीनियर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के संग लखनऊ के होटल में रंगे हाथ पकड़ाये हड़कंप हंगामा
Cought की और खबरें
हलधरमऊ गांव में घूमते हुए दो संदिग्ध युवक पकड़ाए ग्रामीणों में मचा हड़...
3 months ago
करनैलगंज की हाईटेंशन विद्युत लाइन में लगी आग से हड़कंप
4 months ago
कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 14 गैस सिलेंडर को पुलिस ने पकड़ा हड़कंप
5 months ago