Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मैजापुर गन्ना समिति में फार्म मशीनरी बैंक भवन निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सीमेंट

बालपुर गोंडा। गन्ना समिति मैजापुर परिसर में फार्म मशीनरी बैंक भवन का निर्माण घटिया सीमेन्ट से किया जा रहा है। जब इसकी नींव ही खराब सीमेंट से डाली जा रही है तब नया भवन निर्माण कमजोर हो जायेगा।

 सहकारी गन्ना समिति मैजापुर परिसर में फार्म मशीनरी बैंक भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता की श्री सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। खराब सीमेंट का प्रयोग करके करीब दस पिलर की नींव ढाली जा  रही है। इन्हीं पिलरों के सहारे नया भवन खड़ा किया जाना है। जब भवन निर्माण की नींव ही खराब सीमेंट का इस्तेमाल करके कमजोर की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि इस पर बनने वाले बड़े भवन का भार कमजोर नींव कैसे रोक पायेगी। इससे इस भवन का निर्माण सवालों के घेरे में आ गया है। जब शुरुवात ही इतने खराब सीमेंट से की जा रही है तो आगे भवन निर्माण की गुणवत्ता भगवान भरोसे छोड़ दी गई लगती है। 

बताया गया कि इसके बाद फार्म मशीनरी बैंक भवन के बगल में गोदाम का नया भवन भी बनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यदाई संस्था सहकारी गन्ना समिति मैजापुर के सचिव अब्दुल आजाद अंसारी ने बताया कि फार्म  मशीनरी बैंक भवन निर्माण में घटिया सीमेंट के इस्तेमाल की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह  इसे अभी दिखवाते हैं। जूनियर इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि घटिया सीमेन्ट इस्तेमाल की उनको कोई जानकारी नहीं मिली

20261014_121844.jpg 930.85 KB
है। वह इसको अभी देखवाते हैं। सहायक अभियंता सुरेश राम ने कहा कि ठेकेदार को अच्छी गुणवत्ता की सीमेंट इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। यदि वह खराब गुणवत्ता की सीमेंट इस्तेमाल कर रहे हैं तो जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।