बालपुर गोंडा। मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र में मानसून कालीन गन्ना बुआई अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रथम बुआई ग्राम परसौना रीज़न 2 के कृषक अयोध्या प्रसाद द्वारा प्रजाति 14201 से की गई , शुभारंभ DGM(cane) ने फीता काटकर संपन्न किया। इस अवसर पर किसानों को उन्नत प्रजातियों, संतुलित उर्वरक प्रयोग, उचित दूरी पर बुआई, तथा समय पर सिंचाई और फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई।
मिल प्रबंधन ने बताया कि मानसून कालीन गन्ना बुआई से किसानों को अधिक उपज और बेहतर आय मिलेगी तथा मिल को गुणवत्तापूर्ण गन्ने की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मिल द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग निरंतर दिया जाएगा। इस अवसर पर चीनी मिल के RH संजय मिश्रा ,डिप्टी केन मैनेजर रामदेव शर्मा, सीडीओ उमेश प्रसाद, क्षेत्र सहायक प्रदीप कुमार ग्राम के अनेक प्रगतिशील किसान और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला।