आपरेशन योग्य पाए गए 35 मरीजों को भेजा गया अयोध्या अस्पताल
करनैलगंज गोंडा। जिला अंधता निवारण समिति गोंडा के आदेश अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर एक निशुल्क स्क्रीनिंग आई कैंप आयोजित हुआ। इसमें कुल 155 मरीज का जांच व इलाज किया गया। ऑपरेशन योग्य कल 35 मरीज पाए गए।
इनमें लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन के योग्य मिले मरीज बेबी देवी, गायत्री, शीला सिंह, मुन्नी देवी, राम धीरज, सदरुल निशा, माया देवी, पार्वती, मायावती, अरविंद कुमार सिंह, परगीलाल , जनका देवी, संगम लाल, बिट्टन देवी, जाकिर हुसैन, ननकाउ, कलावती, ताहिर हुसैन, कलावती पत्नी दशरथ लाल, रामकोरा देवी, विमला देवी, राजपति देवी, सलीम, शकुंतला, आमना ,बैजनाथ, ननकू, पार्वती पत्नी भूलन, विमला देवी पत्नी ईश्वर प्रसाद, शीला सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह ,कुसुम दुबे एवं रानी सिंह समेत 35 मरीजों को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से भेजा गया ।
नेत्र परीक्षण अधिकारी एके गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को अनुरोध नेत्र शिविर कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होता रहेगा ।
Camp की और खबरें
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड वजीरगंज में बहुउद्देशीय सेवा शिवि...
2 weeks ago
डीएम के निर्देश पर वनटांगिया ग्रामों में पशुपालन विभाग ने लगाया कैम्प
2 weeks ago
सेवा सेतु अभियान के तहत मालवीय नगर पुस्तकालय विशेष जनकल्याणकारी कैम्प...
2 weeks ago