गोण्डा 29 अक्टूबर 2026* - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में आगामी 01 नवंबर 2026 को जनपद गोण्डा में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन वेंकटाचार्य लॉन में किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह के अनुसार, शिविर का शुभारम्भ पूर्वाह्न 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश, गोण्डा द्वारा किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।
शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संबंधित विभागों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ शिविर में प्रतिभाग करने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।
1 नवम्बर को लगेगा विधिक सहायता शिविर जिला न्यायाधीश करेंगे शुभारंभ
Camp की और खबरें
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड वजीरगंज में बहुउद्देशीय सेवा शिवि...
2 सप्ताह पहले
डीएम के निर्देश पर वनटांगिया ग्रामों में पशुपालन विभाग ने लगाया कैम्प
2 सप्ताह पहले
सेवा सेतु अभियान के तहत मालवीय नगर पुस्तकालय विशेष जनकल्याणकारी कैम्प...
3 सप्ताह पहले