गोण्डा, 05 अक्टूबर 2026 - सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत *“सेवा सेतु अभियान” के तहत नगर पालिका परिषद गोण्डा में नगरीय निकाय स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनसामान्य को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
अभियान के तहत शिविर में कुल 59 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न सेवाओं के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से 55 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अवधि में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।