Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मूर्ति विसर्जन में मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में जबरदस्त भिड़ंत गिरे समर्थक एवं पुलिसकर्मी

गोंडा। करनैलगंज के रामलीला मैदान में दशहरे के दौरान वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मोजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

विधायक अजय सिंह व शारदेन मोहन सिंह के समर्थक में मंच पर चढ़ने को लेकर आमने- सामने आ गए और जबरदस्त धक्का मुक्की हो गई। इसमें ्कई   पुलिसकर्मी एवं समर्थक नीचे गिर गए।
रामलीला दशहरा मेले के दौरान भारी भीड़ के बीच अव्यवस्था की स्थिति में जमकर धक्का मुक्की की गई। कस्बा चौकी करनैलगंज इंचार्ज सुमित कुमार सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। मौजूदा विधायक अजय सिंह और शारदेन मोहन सिंह के समर्थकों के मंच पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
वायरल वीडियो ने आयोजन की व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण को लेकर किए गए इंतजाम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी बड़ी भीड़ के बीच मंच की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम नाकाफी नजर आए।वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।