बालपुर गोंडा। रविवार को गैस सिलेंडर वितरण को लेकर कैथोला रोड पर पहुंची पूरेधिरजा गैस एजेंसी परसपुर की पिकप गाड़ी की चाभी छीनकर जबरदस्ती गैस सिलेंडर लेने को लेकर एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया। साथ गैस एजेंसी के मालिक समेत अन्य कर्मियों से गाली गलौज करते हुए धमकी भी दिया कि यदि उसे गैस सिलेंडर नहीं दिया गया तो यह गाड़ी यहां से नहीं जाने पायेगी। काफी देर हंगामे के बाद एजेंसी मालिक ने उस युवक को गैस सिलेंडर देकर अपने पिकप की चाभी प्राप्त किया।
इसके बाद एजेंसी मालिक धीरेन्द्र मिश्रा ने थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर की पुलिस को तहरीर दिया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पड़ोसी गांव झलिया निवासी ओंकार द्विवेदी नशे की हालत में जबरिया गैस सिलेंडर लेने की मांग करते हुए पिकप गाड़ी की चाभी छीनकर भागने लगे। इसको लेकर मौके पर भारी हंगामा हो गया और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद नशेड़ी युवक ने जबरिया गैस सिलेंडर लेने के बाद ही गाड़ी की चाभी वापस दिया। पीड़ित ने तहरीर में नशेड़ी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
जबरिया गैस सिलेंडर लेने हेतु नशेड़ी युवक ने गाली गलौज संग धमकी देकर किया हंगामा
Attack की और खबरें
घाघरा में मजदूर को मगरमच्छ ने दबोचा साथी ने हथौड़े से बचाई जान
2 months ago
दबंगों ने शिव मन्दिर के पुजारी पर जानलेवा हमला करके किया लहूलुहान हड़क...
3 months ago
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीटकर दी जानमाल की धमकी दर्ज हुई एफआईआर
4 months ago