Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मारपीट के मामले में पूर्व प्रधान के भाई एवं भतीजे के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा



 गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पारा तिवारी पुरवा गांव के निवासी दुर्गेश पुत्र सुरेश कुमार तिवारी के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की गई कि वह दिनांक 19-2-2026 को समय करीब शाम 6 बजे अपने पिकअप से शटरिंग का सामान लेकर रुदौलिया गांव जा रहे थे। वहां प्रार्थी जब पारा पठान पुरवा के पास पहुंचा तो काले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार प्रताप बहादुर सिंह पुत्र महाराज बक्श के साथ हर्ष पुत्र प्रताप बहादुर, आकाश पुत्र रामतेज, अमन पुत्र ज्ञान बहादुर, राहुल पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम दूदा थाना कर्नलगंज के द्वारा प्रार्थी को रोकने का इशारा किया गया लेकिन प्रार्थी को तुरंत मुड़ना था इसलिए प्रार्थी नहीं रुक पाया। 

 इसी बात से नाराज होकर विपक्षीगणों के द्वारा हमला कर प्रार्थी को मारा पीटा गया व प्रार्थी की पिकअप में तोड़फोड़ कर प्रार्थी के साथ मौजूद सहयोगी अलगू पुत्र बसंत को भी मारा पीटा गया। साथ ही विपक्षीगणों के द्वारा प्रार्थी को गाली गलौज देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी गई है। इस घटना के दौरान शिकायतकर्ता के शरीर व आंख पर चोट आई है, जिसको लेकर उसने प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।