सैफ अली खान पर जानलेवा हमला आरोपी ने मांगी एक करोड़ की फिरौती
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर की कॉपी के अनुसार, आरोपी ने सैफ अली खान से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
"घटना रात करीब 2 बजे की है। सैफ अली खान के घर की स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप ने बताया कि वह अचानक किसी आवाज के कारण जाग गईं। उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ है और लाइट जल रही है। पहले उन्होंने इसे सामान्य माना, लेकिन जब उन्होंने परछाई देखी, तो उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई।
थोड़ी ही देर में एक व्यक्ति बाथरूम से बाहर निकला और एलियामा की तरफ आया। उसने धमकी देते हुए कहा कि कोई आवाज नहीं करेगा और न ही बाहर जाएगा। उसके हाथ में एक हेक्सा ब्लेड और लकड़ी का टुकड़ा था।
जब एलियामा ने उससे पूछा कि उसे क्या चाहिए, तो उसने साफ तौर पर कहा, 'पैसा।' जब पूछा गया कि कितना पैसा चाहिए, तो उसने कहा, 'एक करोड़ रुपये।'
इसी दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर खान कमरे में पहुंचे। आरोपी ने सैफ पर हमला कर दिया। इस हाथापाई में सैफ को गर्दन, कंधे, पीठ और कलाई पर चोटें आईं। खून बहने के बावजूद सैफ ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को दूर किया, और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद, परिवार ऊपर के कमरे में चला गया। जब तक स्टाफ मदद के लिए पहुंचा, आरोपी फरार हो चुका था।
मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Attack की और खबरें
बीडीसी प्रतिनिधि पर चाकू से हमले के प्रयास में युवक पकड़ाया जांच में जु...
1 week ago
दौड़ के लिए निकले छात्र की छुट्टा सांड के हमले से दर्दनाक मौत परिजनों...
3 weeks ago
पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
1 month ago