खरगूपुर गोंडा। चारा काटने गए दो भाईयों पर अचानक नीलगाय ने हमला कर दिया इससे छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। बड़ा भाई आंशिक रूप से चोटिल हो गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिटनापुर के मजरा शिवसहाय पुरवा यहां मंगलवार दोपहर सियाराम वर्मा (50) व इनके भाई रामसागर वर्मा (43) घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पशुओं के लिए गन्ने के खेत में चारा काटने गए थे। मृतक के भाई सियाराम के अनुसार गन्ने के खेत में चारा काटते समय अचानक वनरोज ने उन पर हमला कर दिया। उससे बचने के लिए उन्होंने हसिया छोड़कर वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गए। भाई को घायल देख रामसागर ने उन्हें घर भेज दिया और उन्होंने हसिया उठाने मौके पर स्वयं पहुंच गए।
इसी बीच वनरोज ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वन रोज का सींग रामसागर के सीधे सीने में जा घुसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वनरोज के अचानक हमले की जानकारी घर पर दिया और उन्हें घर पहुंचाया गया, जहां से परिजनों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। वन रोज के हमले से हुई मौत की घटना से आसपास के गांवों में भी किसानों में दहशत व्याप्त है।प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।