डीएम एवं सीडीओ के निर्देश पर सभी ब्लॉकों के 78 निराश्रित गोवंशों को किया गया संरक्षित
गोण्डा 03 दिसम्बर,2025*। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न सड़को पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों के संरक्षण का विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को इस अभियान को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन द्वारा विशेष निर्देश दिये गये।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुधन प्रसार अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं निर्देशित किया गया कि विभिन्न गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित किये जा रहे गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण सुनिश्चित किया जाय।
समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान का संचालन किया गया तथा गोवंशो को पकडकर विभिन्न अस्थायी गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया गया। इस क्रम में विकास खण्ड वजीरगंज अन्तर्गत 15, कर्नलगंज अन्तर्गत 07, मुजेहना अन्तर्गत 06, इटियाथोक, पण्डरीकृपाल, तरबगंज, मनकापुर अन्तर्गत 05 प्रति विकास खण्ड एवं अन्य विकास खण्ड तथा नगरीय क्षेत्र से कुल 78 गोवंशो को विभिन्न गो आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया गया।
Animal की और खबरें
📰
लखनऊ हाइवे पर चला विशेष गोवंश संरक्षण अभियान पकड़े गए 31 गोवंश
4 days ago
ब्लाक स्तरीय पशु अस्पताल में दवा वितरित करता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल...
1 month ago
डाक्टरों के अभाव में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों की पशु चि...
3 months ago📰