मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज डीआईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बहराइच। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।