पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Tribute

एलबीएस कालेज में पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

✍️ Admin 📅 11 January, 2026 ⏰ 04:48 PM 👁 100 views


गोंडा 11 जनवरी। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के मुख्य परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि के अवसर पर सर्व धर्म सभा, हवन–पूजन, रक्तदान शिविर एवं निर्धन छात्रों हेतु स्वेटर वितरण कार्यक्रम तथा महाविद्यालय के बाहर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। 
श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समर्पण के भाव के साथ संपन्न शास्त्री महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में समारोह अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हवन–पूजन से हुआ, जिसमें महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव श्री उमेश शाह, सदस्य संजू छाबड़ा, प्रभारी प्राचार्य प्रो बी पी सिंह आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. जितेन्द्र सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी।
हवन के दौरान राष्ट्र की शांति, सद्भाव एवं समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार किया गया एवं हवन के पश्चात पी. ए. सी. के हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव के नेतृत्व में शास्त्री जी की प्रतिमा को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। 

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, उच्च नैतिक मूल्यों एवं उनके अमर नारे “जय जवान, जय किसान” की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सचिव उमेश शाह ने कहा कि श्री शास्त्री जी का जीवन आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरण मुख्य अतिथि वर्षा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उमेश शाह द्वारा किया गया। महाविद्यालय के पंजीकृत २०० विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। सचिव उमेश शाह द्वारा इस सेवा कार्य के माध्यम से शीत ऋतु में विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसे सभी उपस्थितजनों ने शास्त्री जी के सेवा एवं मानवता के आदर्शों से जोड़कर देखा।

 प्रो सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के एन सी सी, रोवर्स रेंजर्स  व रेडक्रॉस के २६ विद्यार्थियों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराकर रक्तदान किया, जिनमे प्रमुख रूप से सत्यम दूबे, शिवम तिवारी, शिवांश तिवारी, विशाल मिश्रा, अंशिका श्रीवास्तव, अंकित कुमार, पुष्कर, शोभित तोमर, विश्वभर नाथ, शिवेंद्र मिश्रा, नेहा व अमीषकुमार सिंह प्रमुख रहे। सर्व धर्म सभा में सरदार चरण जीत द्वारा गुरुवाणी, अमित वर्मा द्वारा बाइबिल,अब्दुल अल्लीम द्वारा कुरान व डॉ स्मृति शिशिर द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया गया।
हवन पूजन शास्त्री विनोद आर्य की टीम के नेतृत्व में किया गया। समारोह अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रो राजीव कुमार अग्रवाल, प्रो अभय कुमार श्रीवास्तव, संयोजक छात्र कल्याण, प्रो जय शंकर तिवारी , एनसीसी प्रभारी  डॉ अमित शुक्ला , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन सिंह, डॉ चमन कौर, डॉ परवेज ख़ान, डॉ दिलीप शुक्ला, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ ममता शुक्ला, रोवर्स रेंजर प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ स्मिता सिंह, मनीष मोदनवाल, डॉ हरीश शुक्ला, डॉ अवनीश मिश्रा, सतीश दीक्षित, राज कुमार माथुर, अमरजीत वर्मा, विजय सिंह, शरद पाठक, रोहित सिंह, राम भरोस का विशेष योगदान रहा। प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी. पी. सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG-20260111-WA0130.jpg 187.42 KB

📤 शेयर करें: