पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Training

दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में सम्बंधित अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

✍️ Admin 📅 24 February, 2026 ⏰ 08:40 PM 👁 85 views



गोण्डा 24 फरवरी,2026*
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण अधिकारी अश्वनी दीक्षित उपनिदेशक जनगणना की अध्यक्षता में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी आयोजित होने वाले जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विस्तृत जानकारी प्रदान किया जाना।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अधिकारी अश्वनी दीक्षित ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह शासन की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें। 

प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनगणना कार्य को टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर जनपद को उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में लाने में सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: