पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspected

चकसनिया में महिला की संदिग्धावस्था में मौत ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

✍️ Admin 📅 04 March, 2026 ⏰ 03:55 PM 👁 310 views

बालपुर गोंडा। कोतवाली करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र की ग्रामपंचायत चकसनिया के ग्राम गडरियनपुरवा की निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 ग्रामीणों के मुताबिक यह महिला अपने घर में अकेले रहती थी और इसकी हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की है। बालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी बालपुर विवेक कुमार मौर्य ने बताया कि महिला की मौत का कारण पोस्टामार्टम के बाद ही पता चल पायेगा। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

📤 शेयर करें: