पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Selection

जिले के 16 आरक्षी एवं फायरमैन उपनिरीक्षक पद पर चयनित एसपी ने दी बधाई

✍️ Admin 📅 17 July, 2026 ⏰ 07:18 PM 👁 342 views


गोण्डा। जनपद गोण्डा में नियुक्त 16 आरक्षी/महिला आरक्षी एवं फायरमैन का चयन उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर हुआ है। चयनित कार्मिकों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। उनकी यह सफलता जनपद गोण्डा पुलिस के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है। चयनित कार्मिकों में आरक्षी, महिला आरक्षी एवं फायरमैन सम्मिलित हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं सेवा भावना के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता जनपद गोण्डा पुलिस के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। 

पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा सभी चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी चयनित आरक्षी भविष्य में भी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जनपद गोण्डा पुलिस परिवार ने सभी चयनित कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल सेवाकाल की कामना की।

चयनित कार्मिकों का विवरण निम्नवत् है-
आरक्षी माधवेश सिंह
आरक्षी शौर्य प्रताप राय
आरक्षी आनन्द मोहन शुक्ला
आरक्षी जीतेन्द्र कुमार गंगवार
आरक्षी अमरनाथ यादव
महिला आरक्षी लक्ष्मी वर्मा
आरक्षी जयदीप यादव
आरक्षी शैलेन्द्र कुमार
आरक्षी सत्यम सिंह
महिला आरक्षी मोहिनी यादव
आरक्षी गौरी शंकर
फायरमैन धर्मवीर
महिला आरक्षी रिया कुमारी राना
महिला आरक्षी मेनका
आरक्षी श्याम जी
आरक्षी रामजी

जनपद गोण्डा पुलिस परिवार द्वारा सभी चयनित कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। आशा व्यक्त की गई कि सभी चयनित अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे तथा आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


📤 शेयर करें: