पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Security

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लखनऊ हाइवे के डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाना शुरू

✍️ Admin 📅 19 January, 2026 ⏰ 04:55 PM 👁 307 views

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामपंचायत परसागोण्डरी में आज शुरुवात की गई है। 

इससे कोई भी इंसान एवं जानवर बीच से डिवाइडर को जंप करके अपनी सुविधानुसार कहीं से पार नहीं कर पायेगा। इससे पहले लखनऊ हाइवे के दुर्घटना को दावत देने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट के कट को बन्द करने का अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान अभी लगातार जारी है। इससे लखनऊ हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओ में काफी कमी आने के आसार हैं।

📤 शेयर करें: