पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Scholarship

छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय सारिणी जारी विद्यार्थी वेबसाइट से करें अपलोड

✍️ Admin 📅 09 October, 2026 ⏰ 06:34 PM 👁 97 views



गोण्डा 09 अक्टूबर 2026* - वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के संबंध में संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जयनाथ गुप्ता ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्र दिनांक 05 अक्टूबर 2026 के क्रम में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गई है।

उन्होंने संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि संशोधित समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट "www.scholarship.up.nic.in" (https://scholarship.up.nic.in) पर उपलब्ध है। विद्यार्थी वेबसाइट से समय-सारिणी डाउनलोड कर उसका अवलोकन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रवृत्ति से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

📤 शेयर करें: