पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Road

आरटीओ एवं पुलिस विभाग की मिलीभगत से बहराइच मोड़ पर चल रहा अवैध बस टैक्सी स्टैंड

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 07:02 PM 👁 222 views

गोंडा। करनैलगंज में बहराइच मोड़ पर रोज दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक सड़क पर 2 दर्जन डबल डेकर बसों के अवैध कब्जा जमाये रहने से भीषण जाम लगता रहता है। इससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है।आरटीओ एवं पुलिस कभी कभार सिर्फ 2-3 चालान करके खानापूर्ति कर रहे हैं। शासन एवं प्रशासन का अवैध बस एवं टैक्सी स्टैंड हटवाने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।

कर्नलगंज के बहराइच मोड़ पर डबलडेकर बसों का खुलेआम अवैध बस स्टैंड संचालित हो रहा है। बसों का प्रतिदिन भारी जमावड़ा होने के चलते लगने वाले सड़क जाम से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।स्थानीय पुलिस व आरटीओ अवैध स्टैंड ना हटवाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए 2 दर्जन से अधिक बसें चल रही है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेआम बसों का सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। जिम्मेदार कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं।

पुलिस और आरटीओ कार्रवाई के नाम पर महज 2- 3 वाहनों का कभी कभार चालान करके अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ले रहे हैं। इसको लेकर कभी कोई ठोस व प्रभावी कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आई है। पुलिस और आरटीओ पर अवैध स्टैंड संचालकों से प्रतिमाह सुविधा शुल्क लेकर संरक्षण देने का  गंभीर आरोप लगाया जा रहा है।
शासन व जिला प्रशासन के अवैध बस व टैक्सी स्टैंड हटवाने के आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। स्टैंड संचालकों में प्रशासन का कोई डर नहीं दिखाई पड़ रहा है।

VID-20261016-WA0131.jpg 91.04 KB

📤 शेयर करें: