पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Railly

भवानी भीख शुक्ला के स्वागत में जय भवानी तय भवानी के नारों से गूंजा कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र

✍️ Admin 📅 18 October, 2026 ⏰ 05:41 PM 👁 335 views

गोंडा। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त कटरा ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला के गृह जनपद आगमन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भवानी भीख शुक्ला के स्वागत में करनैलगंज अस्पताल तिराहे से लेकर पृथ्वीनाथ मन्दिर तक कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र जय भवानी तय भवानी के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। काफिले के साथ उनके आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सपा में शामिल होने के बाद भवानी भीख शुक्ला के इस स्वागत को गोंडा की स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

📤 शेयर करें: