पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Raid

एसडीएम करनैलगंज ने गैस एजेंसियों पर किया छापेमारी हड़कंप

✍️ Admin 📅 14 March, 2026 ⏰ 06:24 PM 👁 128 views




गोंडा। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर चारों तहसीलों के एसडीएम ने गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर की गहन जांच की। कई जगह लापरवाही मिलने पर एजेंसी संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और ब्लैक मार्केटिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कटरा बाजार स्थित अन्नपूर्णा गैस एजेंसी पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। यहां सर्वर काम न करने के कारण गैस लेने वालों की भीड़ लगी हुई थी। एसडीएम ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि सत्यापन के बाद उपभोक्ताओं के घरों तक होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगे। निरीक्षण के दौरान भंडारण कक्ष की भी जांच की गई, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए। एसडीएम ने उन्हें तुरंत उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिली तो तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण कुछ जगह वितरण धीमा है, लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन ने साफ किया है कि गैस एजेंसियों की जांच और निगरानी की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।।।

📤 शेयर करें: