पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Punishment

2.44 लाख के चेक बाउंस मामले में सूरत कोर्ट का बड़ा फैसला गोंडा निवासी युवक को डेढ़ साल की कैद

✍️ Admin 📅 23 October, 2026 ⏰ 06:03 PM 👁 212 views



गोंडा। जिले के तरबगंज क्षेत्र के निवासी आदर्श पुत्र तुंगनाथ शुक्ला को गुजरात के सूरत स्थित जिला न्यायालय ने चेक बाउंस के दो मामलों में दोषी ठहराते हुए एक वर्ष छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने शिकायतकर्ता को बकाया राशि के साथ नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

जानकारों के मुताबिक गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता निवासी लालजी दुबे सूरत में ‘आनंद क्रिएशन’ नाम से व्यवसाय करते हैं। उनके द्वारा आदर्श पुत्र तुंगनाथ शुक्ला के खिलाफ कुल 2,44,000 रुपये के चेक बाउंस होने पर सूरत न्यायालय में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

मुकदमों की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपांशु गोविंद खुराना ने अदालत के समक्ष दस्तावेजी साक्ष्य और कानूनी दलीलें प्रस्तुत किया। इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया।

अदालत ने आदर्श पुत्र तुंगनाथ शुक्ला को एक वर्ष छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता को बकाया राशि के भुगतान के साथ नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दिया जाए। न्यायालय के इस फैसले से चेक बाउंस के दोनों मामलों में कानूनी कार्यवाही पूरी हुई।

📤 शेयर करें: