पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

एलबीएस कालेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

✍️ Admin 📅 12 January, 2026 ⏰ 05:23 PM 👁 88 views


 गोंडा। 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह अधिकारी और प्रो. जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में और विवेकानंद क्लब के सचिव डॉ. मनोज कुमार मिश्र के संचालन में संपन्न "प्रबुद्ध राष्ट्र के निर्माण में चरित्रवान युवाओं की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जय शंकर तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद इस भारत देश की उन्नति के लिए अंतिम साँस तक बहुआयामी काम करते रहे। गुरुदेव राम कृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक शिक्षाओं की सार्वभौम उपयोगिता को उन्होंने पूरे यूरोप, एशिया और अमेरिका महाद्वीप में फैलाया। युवाओं के लिए स्वामी जी के प्रेरक विचारों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विवेकानंद की वाणी युवाओं को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक रूप से सबल बनाने के लिए सर्वोत्तम स्रोत है। 
महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। वनस्पति विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने इस अवसर पर स्वामी जी से प्रेरणा लेते हुए स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। जिला युवा विकास अधिकारी राजितराम, विनय श्रीवास्तव और डॉ. रजनीकांत तिवारी इस अवसर पर मंचासीन रहे। 

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी. पी. सिंह, आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. जितेंद्र सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा, प्राणि विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. रजनीकांत तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स, एन. सी. सी. के कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पवन कुमार सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. अमित शुक्ल, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. हरीश शुक्ल, डॉ. दलीप सिंह, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा आदि  शिक्षक उपस्थित रहे। 

📤 शेयर करें: