पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Admin 📅 15 June, 2026 ⏰ 04:44 PM 👁 57 views



गोण्डा 15 जून,2026*। 
जनपद में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन वह शक्ति सदन की टीम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मय माता मन्दिर, परेड सरकार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा का महत्व, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 112, 1098, 1090, 1076, 1930, पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा बालिकाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। समाज के सहयोग से ही बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है। 

जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएँ बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करती हैं। जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्स्ना सिंह द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना के पैम्पलेट वितरित किए गए व पात्रता की शर्तों को बताकर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर शक्ति सदन से अधीक्षिका प्रियंका सिंह, राजकीय दत्तक ग्रहण से मैनेजर अंकित चन्द्र, सोशल वर्कर रंजू देवी, आदि मौजूद रहे।

📤 शेयर करें: