साइबर सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
गोण्डा 13 अप्रैल 2026*।
जनपद गोण्डा में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने ध्यानपूर्वक देखा और सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना तथा उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। इस अवसर पर डीपीओ कार्यक्रम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने, डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय सहित विभाग से संबंधित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।