पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

मिशन शक्ति 5 के तहत बहू बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को किया गया जागरूक

✍️ Admin 📅 12 April, 2026 ⏰ 08:35 PM 👁 114 views



कर्नलगंज गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 (तृतीय चरण) के तहत रविवार को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा ग्राम गौरवा खुर्द में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। 
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावांच्या के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, शोषण, एसिड अटैक जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई। 

महिलाओं एवं बालिकाओं को यूपी आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव, कांस्टेबल अमित कुमार एवं महिला आरक्षी निधि वर्मा मौजूद रहीं।

📤 शेयर करें: