पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Political

शक्ति प्रदर्शन के बाद भवानी भीख शुक्ला सपा से टिकट के मजबूत दावेदार बनकर उभरे

✍️ Admin 📅 19 October, 2026 ⏰ 02:59 PM 👁 210 views

गोंडा। कटरा बाजार क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करने के बाद भवानी भीख शुक्ला समाजवादी पार्टी के टिकट के मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। इससे एक ओर जहां अन्य दावेदारों के समर्थकों में हड़कंप मच गया है वहां दूसरी ओर भाजपा समर्थकों में भी खलबली मची हुई है। ऐसी चर्चा कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के नुक्कड़ चौराहे पर तेज हो गई है।

गोंडा की कटरा बाजार विधानसभा सीट से 5 वीं बार विधायक बावन सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के बीच मुकाबला लगभग तय माना जा रहा है। भवानी भीख शुक्ला भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। अखिलेश यादव ने खुद उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई है। भवानी भीख शुक्ला के पांच बेटों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

 जिस तरीके से सपा सुप्रीमों ने शुक्ला परिवार को मान सम्मान दिया है। उससे 2027 विधानसभा चुनाव में भवानी भीख शुक्ला का टिकट करीब करीब तय माना जा रहा है। जबकि पूर्व विधायक बैजानाथ दूबे भी सपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। तीसरे दावेदार के रूप में विनोद कुमार शुक्ला का नाम भी लिया जा रहा है। भाजपा से टिकट के दावेदार के रूप में एक नया नाम सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि सुनील सिंह का चर्चा में आना शुरू हुआ है।

यह वही भवानी भीख शुक्ला है जिन्होंने साल भर पहले 5 वीं बार के विधायक बावन सिंह से लोहा लिया था। विधायक और प्रमुख समर्थकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। मामला आर पार का था और न तो बावन सिंह पीछे हटे और न ही भवानी भीख शुक्ला मोर्चा लेने में कमजोर दिखाई पड़े थे। वर्तमान विधायक का जहां कटरा विधानसभा क्षेत्र में कोई जोड़ नहीं है तो वहीं कटरा ब्लाक में भवानी भीख शुक्ला का कोई तोड़ नहीं है। अभी तक ये दोनों ताकत भाजपा के साथ थी। अब अखिलेश यादव ने शुक्ला परिवार को साथ लेकर गोंडा में ट्रंप कार्ड की तर्ज पर ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है। इसकी असली तस्वीर  2027 विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।

📤 शेयर करें: