पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Notice

मंडलायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में 10 जनवरी तक मांगी सूचना

✍️ Admin 📅 08 January, 2025 ⏰ 01:52 PM 👁 142 views
  देवीपाटन मण्डल गोण्डा। 08 जनवरी 2025 - देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने संयुक्त विकास आयुक्त को मण्डल के समस्त जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी से आंगनबाड़ी निर्माण के संबंध में सूचना संकलित कर उपलब्थ कराने हेतु निर्देशित किया है। मंडलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त को अवगत कराया है कि मण्डल में ऑगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण एवं कार्यदायी संस्था को किये गये भुगतान आदि की स्थिति के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्रों का अभी तक निर्माण प्रारम्भ ही नहीं हो सका है और कुछ केन्द्रों का निर्माण हो चुका है किन्तु ग्राम पंचायतों द्वारा हैण्डओवर नहीं लिया गया।इसी प्रकार कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्रों को हैण्डओवर लिया गया है किन्तु उनके ग्राम पंचायत अंश का भुगतान कतिपय कारणों से बाधित रखा गया है। इसके कारण वर्तमान में पड़ रहे भीषण ठंड के प्रकोप से नवनिहाल बच्चे पंचायत भवनों, विद्यालय भवनों में अथवा खुले आसमान के नीचे बैठने को विवश होंगे। आयुक्त ने यह सब जानकारी डीपीआरओ से एकत्रित कर 10 जनवरी तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बिल्कुल भी शिथिलता ना बरती जाए।
📤 शेयर करें: