पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meeting

हलधरमऊ विकास खंड में बीडीसी सदस्यों की बैठक आयोजित

✍️ Admin 📅 26 December, 2025 ⏰ 01:37 PM 👁 61 views
बालपुर गोंडा। हलधरमऊ विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। हलधरमऊ विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक ब्लॉक के कृषि भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने सभागार में उपस्थित बीडीसी सदस्यों और प्रधान गणों को संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह मोनू ने अस्वस्थ होने के बावजूद बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ऋचा सिंह ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू ओझा ने भी बैठक को संबोधित किया। एडीओ आईएसबी विजय बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। बीडीओ देव नायक सिंह ने फैमिली आईडी और आयुष्मान योजना के बारे में बताया। एडीओ पंचायत राजेश वर्मा पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर चर्चा किया। एडीओ कृषि कमलजीत सिंह ने किसान सम्मान निधि योजना को लेकर विस्तार से चर्चा किया। एडीओ समाज कल्याण ने शादी अनुदान वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन के बारे में जानकारी दिया। सीडीपीओ नंदिनी घोष ने आंगनबाड़ी योजना के तहत बंटने वाले पोषाहार वितरण में  फेस आईडी अनिवार्य किए जाने के बारे में बताया। प्रधान गोनवा राकेश कुमार मिश्रा,प्रधान भुलभुलिया राकेश कुमार सिंह, प्रधान पतिसा अवधेश कुमार शुक्ला, प्रधान बालपुर धर्मपाल सिंह,प्रधान प्रतिनिधि गुरसडा़ अमरनाथ ओझा, प्रधान हड़ियागाड़ा रमेश सिंह, प्रधान भरसड़ा अजय कुमार पाण्डेय, प्रधान सोनहरा प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रधान बांसगांव बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी, अनिल कुमार यादव बीडीसी बालपुर, सत्येन्द्र शुक्ला बीडीसी रेरूवा, रामपाल शुक्ला और अशोक शुक्ला, नीरज सिंह समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत अन्य प्रधानगण मौजूद रहे।
📤 शेयर करें: