फार्मर रजिस्ट्री अंश निर्धारण चकमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि सीमांकन की गहन समीक्षा
गोण्डा 19 मार्च,2026*।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तहसील करनैलगंज के विकास कार्यों एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील करनैलगंज के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, चकमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि सीमांकन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों एवं लेखपालों से फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए, जिससे किसानों के अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं सत्यापन समय से सुनिश्चित हो सके।इसके अतिरिक्त बैठक में गांवों में चकमार्ग तथा सार्वजनिक भूमि के सीमांकन की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि चकमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि का स्पष्ट सीमांकन ग्रामीण विकास एवं सार्वजनिक उपयोग की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
*समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की खराब प्रगति के कारण तहसील करनैलगंज में तैनात लेखपाल आत्माराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए उपजिलाधिकारी करनैलगंज को निर्देश दिए हैं।*
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों एवं लेखपालों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह दिवस के भीतर फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, चकमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि सीमांकन से संबंधित सभी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की खराब प्रगति के कारण लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिवों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी