पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meeting

फार्मर रजिस्ट्री एवं निर्वाचन के कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - डीएम

✍️ Admin 📅 23 February, 2026 ⏰ 07:08 PM 👁 101 views



गोण्डा 23 फरवरी,2026*।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री एवं निर्वाचन से संबंधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ग्राम स्तर पर शिविरों के माध्यम से पंजीकरण कार्य में तेजी लाएं। किसी भी किसान को पंजीकरण से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
निर्वाचन से संबंधित एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का नामांकन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का विलोपन तथा आवश्यक संशोधन कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को सक्रिय रूप से क्षेत्र में कार्य करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, समस्त उप जिलाधिकारी गोण्डा सदर, तरबगंज, मनकापुर तथा करनैलगंज, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीओ कृषि सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: