पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meet

कलेक्टरेट में डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

✍️ Admin 📅 21 September, 2026 ⏰ 06:37 PM 👁 97 views




गोण्डा 21 सितम्बर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के निर्धारण तथा ईवीएम/वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कराए जाने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने की। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
बैठक में जिलाधिकारी ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों का निर्धारण निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान ईवीएम/वीवीपैट की एफएलसी (First Level Checking) कराए जाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने एफएलसी की प्रक्रिया में निर्धारित प्रोटोकॉल एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जानकारी एवं सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी प्रत्येक कार्रवाई को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने निर्वाचन तैयारियों से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी साझा की तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से भी आवश्यक सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए। 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रमोद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: