पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Loot

रिश्तेदारी में आये युवकों पर हमला करके बदमाशों ने लूटे मोबाइल एवं पचास हजार हड़कंप

✍️ Admin 📅 04 December, 2025 ⏰ 11:16 AM 👁 54 views
बालपुर गोंडा। सोनहरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए युवकों पर हमला करके बाइक सवार बदमाशों ने पचास हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना कोतवाली कर्नलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत सोनहरा के गांव पाठकपुरवा निवासी हरिश्चंद्र को छोड़ने आए रिश्तेदार कमल समेत दो युवकों पर बाइक सवार बदमाश हमला करके पचास हजार रुपये की नगदी एवं मोबाइल लूटकर भाग गए। जिन युवकों के साथ लूटपाट की घटना हुई वे बहराइच ज़िले के गंगवल बाजार के छतौनी गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश इन युवकों का पीछा करते हुए पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय और चौकी प्रभारी बालपुर अशोक कुमार जायसवाल भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए।
📤 शेयर करें: