पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

एसपी ने नवाबगंज थाने का किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 29 August, 2026 ⏰ 09:24 PM 👁 92 views

FB_IMG_1788002041366.jpg 134.19 KB


गोंडा। शनिवार को नवाबगंज थाने के निरीक्षण में एसपी ने डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना कार्यालय और बीट के कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से करने और यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग करने को कहा। थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहन समीक्षा किया।

दोनों थानों में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और अभियोगों की समीक्षा करते हुए एसपी ने पांच कड़े निर्देश दिए कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो। थाने पर आने वाले हर फरियादी से शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। महिला और बाल अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वांछित, वारंटी और सक्रिय अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रभावी गश्त, बीट भ्रमण और जनसंवाद बढ़ाया जाए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैरक, भोजनालय और उनकी समस्याओं को भी सुना और कल्याण संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीम भावना से काम करें, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।

📤 शेयर करें: