पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 26 August, 2026 ⏰ 06:30 PM 👁 123 views

FB_IMG_1787749150486.jpg 120.11 KB


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस कार्यालय गोण्डा पहुंचकर कार्यालय परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, अकाउंटेंट शाखा, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक, जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 शाखा सहित अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डिजिटल वर्किंग को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल माध्यम से संपादित करने, ऑनलाइन पोर्टल/सॉफ्टवेयर पर सूचनाओं को समय से अपडेट करने तथा डिजिटल अभिलेखों को अद्यावधिक रखने’’ पर विशेष बल दिया गया। जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बनाए रखने तथा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

📤 शेयर करें: