सीएमओ ने नवाबगंज वजीरगंज एवं काजीदेवर सीएचसी का किया रात्रि कालीन निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश
गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत लाल पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज, वजीरगंज एवं काजीदेवर का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड एवं लेबर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रसव हेतु आई महिलाओं एवं भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली गई।
प्रसव हेतु आई महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता एवं नियमितता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।