पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

मैजापुर गन्ना समिति के नए भवन निर्माण का चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण जताई नाराजगी लगाई फटकार

✍️ Admin 📅 26 May, 2026 ⏰ 12:29 PM 👁 235 views

बालपुर गोंडा। सहकारी गन्ना समिति मैजापुर के नए भवन का चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों पर भारी नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई है। सभी अवशेष कार्य समुचित तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। तीन साल से कच्छप गति से इसके भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 

मंगलवार को चीफ इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह ने मैज़ापुर गन्ना समिति के नए भवन निर्माण का निरीक्षण किया। भवन निर्माण में मिली खामियों पर उन्होंने भारी नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। तीन साल से नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सहायक इंजीनियर सुरेश राम के पर्यवेक्षण में यहां का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच आगामी जून माह में मैज़ापुर गन्ना समिति कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गन्ना समिति कार्यालय 27 सालों से उधार के किराए के भवन में संचालित हो रहा है। इस तरह से गन्ना समिति मैजापुर को स्थापना के 28 साल बाद अपना भवन नसीब नहीं होने जा रहा है।

करीब 33 लाख रुपए की लागत से सबसे पहले इसकी चारदीवारी का निर्माण कराया गया। इसके बाद करीब 75.18 लाख का बजट मंजूर होने पर गन्ना समिति के नए भवन का निर्माण शुरु कराया गया। गत 31 मार्च तक करीब 20 लाख इसके निर्माण कार्य पर खर्च किए जा चुके हैं। अवशेष 55 लाख रुपए गन्ना समिति के भवन निर्माण पर नए सत्र में खर्च किए गए हैं। सहकारी गन्ना समिति मैजापुर का कार्यालय सन 1997 में अपने स्थापना काल से किराए के भवन में चल रहा है। जबकि इसके नए भवन को निर्माण को लेकर भूमि सन 2000 में ठाकुरदेई पत्नी गनेश दत्त ने उपलब्ध करा दिया था। 

नए भवन निर्माण की कार्यदाई संस्था सहकारी गन्ना समिति मैजापुर के स्वयं होने के बावजूद निर्माण पूरा होने में इतना ज्यादा समय लग गया। इस गन्ना समिति में कुल 38975 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 26000 किसान मैजापुर चीनी मिल को नियमित गन्ना सप्लाई करते हैं। गन्ना समिति के सचिव डा. राम मिलन ने बताया कि  नए भवन निर्माण का उन्होंने भी कई बार किया है। निरीक्षण के दौरान जो कमी नज़र उसे निर्माण में लगे लोगों को अवगत करा दिया गया है।

📤 शेयर करें: