पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

एसपी ने मोतीगंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 19 May, 2026 ⏰ 07:55 PM 👁 70 views

FB_IMG_1779201092236.jpg 82.15 KB


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज थाना मोतीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर पहुंचकर गार्द की सलामी ली गयी। थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं अन्य शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, कार्यालय अभिलेखों को अद्यावधिक बनाए रखने तथा अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलकर एवं बन्द कराकर उनकी कार्यक्षमता की जांच करायी गयी। साथ ही भोजनालय कक्ष में पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्तायुक्त एवं पोषणयुक्त भोजन तैयार किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 मिशन शक्ति कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा घरेलू हिंसा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग के दौरान उनकी भूमिका, शिकायतकर्ता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक गति प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक कर उनके दायित्वों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी।

 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्र0नि0 मोतीगंज सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

📤 शेयर करें: